सपा मुखिया की भेजी सामग्री का सपाईयों ने किया वितरण


रियल मीडिया नेटवर्क
हमीरपुर। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यालय में यमुना बेतवा नदी की बाढ़ से प्रभावित मोहल्लों में पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण कराया गया।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यमुना एवं बेतवा नदी की बाढ़ को संज्ञान में लेकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी है। इसका वितरण सपाई निरंतर कर रहे हैं। मंगलवार को युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में जाकर सपा मुखिया द्वारा भेजी गई सामग्री का वितरण घर-घर किया है। वितरण के दौरान जिलाध्यक्ष इदरीश खान, अजय यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, जीतेंद्र यादव, युगांक मिश्रा, लाला प्रधान, गोपाल बजाज आदि सपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *