रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों ने पंचायत भवनों में ध्वजारोहण करके पंचायत कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कराने की शपथ दिलाई। साथ ही तिरंगा यात्रा पंचायतों में निकालकर ग्रामीणों को देश की आन बान शान के प्रति जागरूक किया।
ग्राम पंचायत कुंडौरा, बरदहा सहजना, दरियापुर, सौंखर, बांकी, बांक, पलरा आदि में बुधवार को ग्राम प्रधानों ने पंचायत भवनों में ध्वजारोहण करके ग्रामीणों को देश की आन बान शान की शपथ दिलाई। साथ ही प्रत्येक घर में ध्वजारोहण करने की प्रतिज्ञा दिलाई। इस मौके पर साफ सफाई के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सहायक, पंचायत मित्र, ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणों को शामिल किया गया। इसके बाद गांव में तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर में तिरंगा का वितरण किया गया।

