पुलिया जाम होने से हो रहा जल भराव


भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के देवगांव चौराहा में बनी पुलिया जाम होने बांदा मार्ग सहित चौराहा में जल भराव हो रहा है। शिकायत के बाद लोनिवि पुलिया को नहीं खुलवा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि देवगांव चौराहा में देवगांव मार्ग पर बनी पुलिया जाम होने से जल निकासी ठप है। बरसात का पानी चौराहा सहित बांदा मार्ग में भर रहा है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें हो रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पीडब्ल्यूडी शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। लोनिवि अवर अभियंता राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि बांदा मार्ग का चौड़ीकरण का निर्माण कार्य हो रहा है। जल्द ही पुरानी पुलिया की जगह नई पुलिया बनाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *