लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्नब्रजेन्द्र बने तहसील अध्यक्ष


हमीरपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा हमीरपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन जिलाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद पटेल के पर्यवेक्षण व देखरेख में सम्पन्न कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। संघ के जिला मंत्री डा. प्रदत्त कुमार ने बताया कि तहसील अध्यक्ष बृजेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रेश सिंह, तहसील मंत्री अशोक कुमार, तहसील उपमंत्री मोहम्मद अकरम, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर भारती, आडिटर मिथलेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस निर्वाचन प्रक्रिया को प्रथम निर्वाचन अधिकारी राजकुमार, द्वितीय निर्वाचन अधिकारी कमलेश चतुर्वेदी व निर्वाचन पर्यवेक्षक दिलीप पाठक की देखरेख में सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *