2017 के पहले आधी आबादी पलायन को मजबूर थी, हमने पहचान का संकट दूर किया: सीएम योगी

2017 के पहले आधी आबादी पलायन को मजबूर थी, हमने पहचान का संकट दूर किया: सीएम योगी

रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते नौ साल में प्रदेश ने विकास की यात्रा तय की है। नौ साल पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो संकट दूर करने में सफलता पाई। 2017 के पहले प्रदेश की आधी आबादी पलायन को मजबूर थी हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। यही कारण है कि अब प्रदेश अपनी पूरी क्षमता से विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में यूपी में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर वार्षिक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में दलितों, वंचितों और पिछड़ों को आगे बढ़ाने के लिए जो काम हुए हैं वे उल्लेखनीय हैं। पहले नौकरियां आती थीं तो महाभारत के रिश्ते वसूली करने के लिए निकल पड़ते थे पर अब युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार आया है। नवरात्र आने वाले हैं। रमजान चल रहा है और 20 या 21 मार्च को ईद होगी। कहीं कोई हलचल नहीं है। यही सुरक्षा है। यही कानून का राज है। प्रदेश में कहीं भी कर्फ्यू नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नौ साल पहले यूपी का जो हाल था उसकी आज से तुलना करेंगे तो पता चलेगा कि कितना परिवर्तन आया है। पहले जब टूटी सड़कें शुरू होती थीं तो लोग कहते थे कि यूपी आ गया। वहीं, बिजली का हाल तो ये था कि एक सप्ताह दिन में तो एक सप्ताह रात में बिजली आती थी। इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने 2017 में सेवा करने वालों को मौका दिया। मेवा वालों को हटाकर सेवा वालों को मौका दिया। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के लोग सत्ता में न होने पर गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। 2017 से पहले यूपी में माफिया और गुंडों का राज चलता था जबकि अब कानून का राज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *