प्रदेश अध्यक्ष ने गौरव सिंह भदौरिया को बनाया जिलाध्यक्ष। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर वरिष्ठजनों को सम्मानित कर हुए गौरवान्वित। गौरव सिंह भदौरिया

रियल मीडिया न्यूज

कानपुर। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह दीपू का आगमन स्थान किदवई नगर स्थित गौरव सिंह भदौरिया के निवास पर हुआ जहां प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के द्वारा श्री राजपूत करणी सेना का जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया को मनोनयन पत्र सौंप जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रति लगन निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए संगठन के द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया ने कहा कि जिस विश्वास पर संगठन ने उनको जिम्मेदारी सौंपी है वह पूर्ण ईमानदारी से पूर्ण करेंगे तथा समाज के निर्बल निर्धन लोगों की उत्थान की दिशा में कार्य करेंगे तथा जल्द ही जिला ईकाई का गठन उनके द्वारा किया जाएगा। वही साथ आए प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह तथा प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह को पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों जिसमें पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया हिमांशू सिंह भदौरिया श्रावण सिंह आर एस ग्रुप कुं मनोज सिंह शैलजा सिंह चौहान करणी सेना प्रभारी शिव शंकर तिवारी पंकज राजावत गौरक्षा शिवराज सिंह परिहार अरविंद सिंह हिमांशु राठौर सुमित कश्यप अमित शुक्ला अमित यादव ,अरुण यादव राहुल यादव अमर सिंह रचित भदौरिया अश्वनी मिश्रा संजय सिंह तेज नारायण शर्मा अमरदीप यादव सहित आए हुए बड़ी संख्या में सदस्यों का स्वागत गौरव सिंह भदौरिया के द्वारा माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *