भरुआ सुमेरपुर। अधिकारियों के जनसुनवाई के समय कार्यालय से गायब रहने से पंचायतों से जुड़े ग्रामीण परेशान हैं। हफ्तों ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों की इस लापरवाही से ग्राम प्रधान भी परेशान है।
सोमवार को दोपहर 1 बजे ब्लॉक कार्यालय से खंड विकास अधिकारी के अलावा सभी जिम्मेदार अधिकारी नदारत थे। कलौली जार से आए लाल दीवान यादव, बांकी से आए गौरी शंकर सोनी, वीरेंद्र द्विवेदी, धरमपुर से आए महेश कुमार, कुंडौरा से आए राम रूप, अरविंद, बिरखेरा से आए रणधीर, ललित कुमार ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 1 बजने के बाद अभी तक कोई नहीं आया है। खंड विकास अधिकारी पिछले एक सप्ताह से ब्लॉक नहीं आए हैं। पलरा के प्रधान रामखिलावन, बांकी के प्रधान जीवन श्रीवास, बांक के प्रधान रामपाल अनुरागी आदि ने बताया कि अधिकारियों के न बैठने से तमाम दिक्कतें हो रही है। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। अधिकारियों के इस रवैया से ग्रामीण परेशान हैं।
कार्यालय से बीडीओ सहित सभी नदारत ग्रामीण परेशान
