धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ

  • सुल्तानपुर घोष गांव में हुआ भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे लोग

फतेहपुर। तहसील खागा क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष गांव स्थित अम्बेडकर पार्क में संविधान शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कमलेश गौतम (पूर्व बसपा विधानसभा अध्यक्ष, हुसैनगंज), गंगादीन और राम खेलावन उर्फ भुल्ली भाई के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्यामलाल पासवान (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल), मोहम्मद शहजादे (वरिष्ठ सपा नेता), संजीत सिंह यादव (ग्राम प्रधान), राजू सिद्दीकी (सपा नेता), गंगा प्रसाद पाल (पूर्व प्रधान), गुलशन गौतम (बसपा विधानसभा अध्यक्ष, हुसैनगंज), जैनुल आब्दीन उर्फ जमींदार मुन्ना मीर साहब, सुनील गौतम, डॉ अरुण केशकर, हरिश्चंद्र (बसपा नेता), शिक्षक नीरज चौधरी एवं संजय द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। कार्यक्रम में दयाराम गौतम (बाबू जी), अमित, धर्मेन्द्र, जगराम, बेला, पुन्नू, ऋतुराज, अरविंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही बालिकाओं में से अनन्या भारती, दिव्या रानी गौतमी एवं अंशु गौतम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनीं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *