विभिन्न राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बरखेड़ा में जश्न, मिष्ठान वितरण कर दी शुभकामनाएं

विभिन्न राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बरखेड़ा में जश्न

रियल मीडिया न्यूज/मुकेश कुमार
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्यों में हुई ऐतिहासिक जीत पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में तीसरी बार एवं पुड्डुचेरी में भाजपा गठबंधन की दूसरी बार सरकार बनने पर बुधवार को खमरियापुल स्थित श्रीपरम अक्रियधाम आश्रम कार्यालय एवं अलीगंज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्र होकर मिठाई वितरित की और एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए इसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम बताया। महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ती रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष महेंद्रलाल राजपूत, महेश लोधी, प्यारेलाल कश्यप, नंदलाल लोधी, हरेंद्र कुमार, चंदनलाल, अखिलेश शर्मा (एडवोकेट), पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू लोधी, नंदकिशोर सैनी, मंदीप शेरगिल, मंडल महामंत्री दिनेश कोरी, राजकुमार वर्मा, प्रेम वर्मा, ओमप्रकाश मौर्य, हरिराम सोनकर, डॉ. बांकेलाल गंगवार, एडवोकेट योगेश, शांति स्वरूप सागर, प्रेम शंकर गंगवार, राम सिंह चौहान, युगल वर्मा, ज्ञानी वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की इस जीत का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *