कानपुर में जेन-जेड ने चेतना रैली निकाल दिया एकजुटता का संदेश

कानपुर में जेन-जेड ने चेतना रैली निकाल दिया एकजुटता का संदेश

युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक, सामाजिक, चेतना ही राष्ट्र का करेगी विकासः मनोज शुक्ल ‘‘बबलू’’
स्टेट ब्यूरो चीफ

लखनऊ। राजनीतिक कारणों से जाति-पांत में बट जाने से सामाजिक भेदभाव तेजी से बढ़ रहा है। लोगों ने सांस्कृतिक, सामाजिक दायित्वों के प्रति बेरूखी अपना ली है। ऐसे में युवा पीढ़ी खामोश नहीं बैठे आगे आकर इस भेदभाव के प्रति ध्यान आकर्षित कराये और समता एकता, भाईचारा मिलजुल कर रहने जातिभेद भूलने, छोटा-बड़ा का भाव खत्म करने के लिए आगे आ रही है। युवा राजनैतिक व सामाजिक चेतना के प्रति न केवल फिक्रमंद हो रहे हैं और एक दूसरे को जागृत करने के लिए बीड़ा उठा रहे हैं। इसका नज़ारा कानपुर में देखने को मिला जब भरी दोपहरी, चिलचिलाती धूप में पांच सौ से ज्यादा युवा दो पहिया वाहनों से सड़क पर उतर आए और कई कि0मी0 लम्बी रैली निकालकर लोगों को बताया कि जो कोई हिन्दू समाज को जाति-पांत में बांटने का प्रयास करें उनके बहकावे में नहीं आना है और एक जुट रहकर राष्ट्र की ताकत बढ़ानी है। समय-समय पर जागरूकता लाने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम करने हैं युवाओं को सही रास्ते पर चल कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

बीते दिवस कानपुर में हिन्दू युवा चेतना संगठन ने कई कि0मी0 लम्बी रैली निकालकर कृष्णापुरम कालोनी, शिवकटरा, लाल बंगला, हरजिन्दर नगर, रामादेवी व गांधी ग्राम क्षेत्रों में भ्रमण करके युवाओं को संगठित करने व उनमें सकारात्मक व निर्माण की ऊर्जा भरने का एक अद्भुत प्रयास किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी व पूर्व प्रत्याशी महाराजपुर विधानसभा मनोज कुमार शुक्ला को संगठन ने इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया। मनोज कुमार शुक्ल ने खुले वाहन पर सवार होकर रैली की अगुवाई की और लोगों को जागृत करते हुए कहा कि अब राष्ट्र के भाग्य विधाता युवा पीढ़ी ही है और अगर यह पीढ़ी जागृत और चेतनायुक्त रही तो समाज से भेदभाव खत्म होगा जिससे हमारा राष्ट्र चौमुखी विकास करेगा। युवाओं के बिना जीवन के किसी भी क्षेत्र में अब कोई क्रांति नहीं हो सकती। संयोजक गोपाल तिवारी ने कहा कि उनका संगठन सामाजिक व सांस्कृतिक मजबूती के लिए काम करता है। अगर हिन्दूओं को जाति-पांत के दुष्चक्र में डाला गया तो ठीक नहीं होगा। हिन्दू एकता बनी रहनी चाहिए, इसी लिए संस्था ने रैली के जरिए चेतना जगाने व एक रहने का संदेश दिया है बताया कि युवा एक आवाहन पर अपनी मर्जी से जुटे और एक दूसरे से जुड़े जो कि बहुत जरूरी है। यह रैली किसी पार्टी की नहीं थी। भगवा झंडे के नीचे सभी ने स्वेच्छा से आकर सहभागिता की जो की सराहनीय रही। रैली का जगह-जगह नागरिकों ने स्वागत किया और स्वंय व्यवस्था बनाए रखी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हिन्दू युवा चेतना संगठन इस तरह के सामुहिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। रैली में प्रमुख रूप से सत्यम शुक्ल, चंचल त्रिवेदी, मनीष पाण्डेय, मनोज, सनोज, पीयुष शुक्ल, आनंद, रिषभ शुक्ल, विशाल, नीरज, रोहित, गोविन्दा आदि समेत सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

मुस्लिम युवक भी शामिल रहे
इस रैली का खास आकर्षण वाला भाग ये रहा कि क्षेत्र के मुस्लिम नवयुवकों ने आकर के इसमें पूरे जोशो खरोश से सहभागिता की, सहयोग किया और कहा कि हिन्दू जातियों में न बंटे न ही अन्य धर्मों के प्रति कोई दुर्भावना रखे पूरा भारतीय समाज एकजुट रह कर देश के विकास में अपना योगदान दे। रैली में शामिल लाल बंगला के नवयुवक मोहम्मद सैफ खान ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है इसके सकारात्मक परिणाम होंगे और सामाजिक चेतना उदार भाव से आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *