भूसा भरने गया किसान बेहोश होकर खेत में गिरा मौत

भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम पंधरी में देर शाम भूसा भरने गया किसान खेत में ही बेहोश होकर गिर गया। परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
पंधरी गांव निवासी रामकृपाल आरख 45 वर्ष भूमिहीन था। यह खेत बटाई एवं बलकट में लेकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को देर शाम वह बड़े भाई रामबाबू के साथ खेत में भूसा भरने गया था। भूसा भरते समय वह बेहोश होकर खेत में ही गिर गया। परिजन इसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए। यहां पर डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी विमला, पुत्र शुभम 13 वर्ष, पुत्री पलक 10 वर्ष एवं गौरव 7 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *