सुधांशु ने सिविल सर्विस में पाई सफलता



भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के बदनपुर निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल रामनारायण साहू के पुत्र सुधांशु रंजन ने सिविल सर्विस में 828 वीं रैंक पाकर सफलता प्राप्त की है। वह बेंगलुरु में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे थे। रामनारायण साहू ने बताया कि वह बदनपुर के मूलनिवासी है।मौजूदा समय में मौदहा कस्बे में रह रहे है। बताया कि उसके पुत्र सुधांशु रंजन बेंगलूरु में रहकर किसी कंपनी में जॉब कर रहा था और साथ में सिविल सर्विस की तैयारी भी कर रहा था। पिछले वर्ष उसकी शादी हुई थी। उसने सिविल सर्विस में 828 रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। सुधांशु रंजन की इस सफलता पर गांव सहित उसके मित्रों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *