तेज रफ्तार ऑटो पलटा सात सवारियां घायल



भरुआ सुमेरपुर। कस्बे से सवारियां बैठाकर मौदहा जा रहा तेज रफ़्तार ऑटो हाईवे पर प्रेम नगर के समीप अनियंत्रित होकर किनारे जाकर पलट गया। ऑटो में चालक के अलावा सात सवारियां बैठी थी। जबकि ऑटो में महज तीन सवारियां ही बैठाने का परमिट होता है।
बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे एक ऑटो कस्बे से सवारियां बैठा कर मौदहा जा रहा था। हाईवे पर प्रेम नगर के समीप यह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ऑटो में सात सवारियां बैठी थी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल प्रज्ञा पुत्री रमन गोपाल निवासी सुमेरपुर को अस्पताल पहुंचाया। अन्य सवारियों को मामूली चोटें होने पर दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बता दे की ऑटो में तीन सवारियां बैठाने का परमिट होता है। लेकिन यह क्षमता से अधिक सवारियां भरकर हाईवे सहित सभी मार्गों पर फर्राटा भरते हैं। पुलिस एवं यातायात विभाग कार्यवाही के नाम पर फिसड्डी साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *