रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मुंडेरा मार्ग में दोपहर बाद कस्बे से लौटकर गांव जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पचखुरा खुर्द गांव के पास नाले की ढाल में तेज रफ्तार डंफर ने जोरदार टक्कर मारकर दस मीटर तक घसीट दिया। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
बदनपुर निवासी राहुल प्रजापति 22 वर्ष अपने चचेरे भाई मुकेश प्रजापति 23 वर्ष के साथ कस्बे से सामान लेने बाइक से आए थे। दोपहर बाद करीब 3:00 बजे यह दोनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे। पचखुरा खुर्द में नाले के ऊपर सिसोलर की तरफ से आ रहे बालू लदे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक के डंफर में फस जाने से करीब दस मीटर घिसट गई। इससे बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
मुंडेरा मार्ग में डंफर ने बाइक सवारों को टक्कर मार घसीटा दो घायल
