आग से दो मौजों की 800 बीघा पराली के साथ हरे भरे पेड़ जलकर खाक

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बुझाई आग
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। रविवार को सुमेरपुर एवं पलरा मौजे के मध्य अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से दोनों मौजों की करीब 800 बीघे की पराली के साथ पेड़ पौधे जलकर खाक हो गए। किसानों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रविवार की रात सुमेरपुर मौजे में फैक्ट्री एरिया के पीछे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। यह आगे बढ़ते बढ़ते पलरा मौजे तक पहुंच गई। आग का विकराल रूप देखकर किसानों ने आग लगने की सूचना पलरा प्रधान रामखिलावन श्रीवास को दी। प्रधान ने घटना से फायर ब्रिगेड के साथ डायल 112 को अवगत कराया। सूचना पाकर डायल 112 की टीम फायर ब्रिगेड के साथ गांव पहुंची और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से खेतों में फैली आग पर काबू पाया गया। आग से करीब 800 बीघे की पराली के साथ खेतों में खड़े हरे पेड़ जलकर खाक होना बताया जा रहा है। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तब आग लगने की जानकारी हो सकी।
ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना से गांव के लेखपाल को अवगत कराया गया है। आग से दोनों मौजों की 800 बीघे से ज्यादा खेतों की पराली और पेड़ खाक हुए हैं। आग लगने का कारण अज्ञात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *