कानपुर।भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आज भगवान परशुराम महासभा के केंद्रीय कार्यालय साकेत नगर कानपुर में सुंदरकांड पाठ के साथ भगवान परशुराम जी की वंदना वआरती की गई । इसके पूर्व भगवान परशुराम का अभिषेक दुग्ध दही, घृत आदि से किया गया इसके बाद एवं भगवान परशुराम जी का श्रृंगार करके आरती, भोग प्रसाद वितरित किया गया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने हवन पूजन कर सभी को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की बधाइयां दी और कहा कि भगवान परशुराम जी हमारे कुल के गौरव, ब्राह्मण शिरोमणि हैं।
वर्तमान समय में देश को भगवान परशुराम जैसे शौर्य और सास की आवश्यकता है भगवान परशुराम से हम सब का अनुरोध है कि इस देश के गौरव और प्रमाण प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए हम सबको शक्ति प्रदान करें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम नारायण शुक्ला विकास तिवारी विजय शुक्ला अनिल त्रिपाठी दिनेश अवस्थी कांटेश शुक्ला सुदेश शुक्ला विष्णु तिवारी राजेंद्र अवस्थी संजय बाजपेई कुलविंदर सिंह भल्ला शिखा तिवारी रश्मि मिश्रा पंकज शुक्ला राधेश्याम शुक्ला आज उपस्थित शुक्ला लोग सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

