असोथर में प्रसव सुविधा बंद, मीटिंग हॉल में प्रसव कक्ष बनाने के निर्देशअसोथर
फतेहपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने सोमवार को सीएचसी सराय खालिस और पीएचसी असोथर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएचसी सराय खालिस में अधीक्षक डॉ. देवराज सहित पांच कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए, जबकि पीएचसी असोथर में भी पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। पीएचसी असोथर में प्रसव सुविधा बंद होने पर सीएमओ ने मीटिंग हॉल में दीवार खड़ी कर प्रसव कक्ष संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सके। वहीं सीएचसी सराय खालिस में भी डिलीवरी रूम की व्यवस्था सुधारने को कहा। सीएमओ ने दोनों केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
