खाद के लिए बिलबिलाते रहे लाखों किसान

जालौन में कितनी खेती, कितनी खाद चाहिए 3.61 लाख हेक्टेयर रबी के लिए 54 हजार टन DAP और 55 हजार टन यूरिया चाहिए, आई सिर्फ 4,077 टन की एक रैकडी

एस चौहान।

जालौन। किसान जब कहता है कि खाद नहीं मिल रही, तो वो सिर्फ शिकायत नहीं करता, वो गणित बता रहा होता है।हमने जालौन का पूरा गणित निकाला है – कितनी खेती है, कितनी खाद चाहिए, और कितनी आ रही है। इसी गणित में छिपा है किल्लत का असली कारण।सरकारी आंकड़ों के अनुसार कुल भौगोलिक क्षेत्र – 4,565 वर्ग किमीकृषि योग्य क्षेत्र – 3,24,200 हेक्टेयरशुद्ध बोया गया क्षेत्र – 3,03,900 हेक्टेयरकुल सिंचाई – सिर्फ 1,26,520 हेक्टेयर से – यानी आधे से भी कम खेत को पक्की सिंचाई मिलती है।यानी जालौन बुंदेलखंड का वो जिला है, जहां खेती बहुत है, लेकिन पानी और खाद दोनों की जंग है। रबी में क्या-क्या बोया जाता है – 2024-25 के सरकारी आंकड़ेगेहूं – 1,59,276 हेक्टेयर।तिल।81,839 हेक्टेयर।धान – 51,531 हेक्टेयर।मसूर – 43,009 हेक्टेयर।चना – 28,697 हेक्टेयर।सरसों – 20,025 हेक्टेयर।जौ – 10,595 हेक्टेयर।मटर – 1,00,000 से अधिक हेक्टेयर।गेहूं अकेला 1,59,276 हेक्टेयर पर बोया जाता है, उपज 3,790 किलो प्रति हेक्टेयर है, जो यूपी औसत से 2 प्रतिशत ज्यादा है।और मटर की खेती 1 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में होती है।अगर सिर्फ रबी की बड़ी फसलें जोड़ें – गेहूं मसूर,चना, सरसों,जौ, मटर = करीब 3,61,602 हेक्टेयर।यही वो खेत हैं, जिनको अभी, इसी नवंबर में खाद चाहिए।जालौन के डीएम के निर्देश पर कृषि वैज्ञानिकों ने मात्रा तय की है -।गेहूं और जौ के लिए प्रति हेक्टेयर 3 बोरी डीएपी और 6 बोरी यूरिया।चना, मटर और मसूर के लिए प्रति हेक्टेयर 3 बोरी डीएपी और 1 बोरी यूरिया।यूपी कृषि विभाग के अनुसार गेहूं के लिए सामान्य सिफारिश 120 किलो नाइट्रोजन, 60 किलो फॉस्फोरस और 40 किलो पोटाश प्रति हेक्टेयर है।एक एकड़ के हिसाब से समझिए डीएपी- 60.7 किलो प्रति एकड़यूरिया – 109.3 किलो प्रति एकड़। पूरे जालौन को कितनी खाद चाहिए – पूरा हिसाब,, डीएपी – सिर्फ गेहूं के लिए – 23,891 मीट्रिक टन।- कुल रबी के लिए – 54,240 मीट्रिक टन (10.84 लाख बोरी)यूरिया – सिर्फ गेहूं के लिए – 43,005 मीट्रिक टनयूरिया – कुल रबी के लिए – 54,865 मीट्रिक टन (12.19 लाख बोरी)यानी जालौन को इस रबी सीजन में करीब 1.09 लाख टन खाद चाहिए।17 अक्टूबर को डीएम की पहल पर शासन ने 4,077 मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक दी थी।इसमें से 1,523 मीट्रिक टन DAP साधन सहकारी समितियों को दी गई।जरूरत – 54,240 टन डीएपी।आई – 4,077 टन डीएपी यानी जरूरत का सिर्फ 7.5 प्रतिशत।एक रैक से 1.59 लाख हेक्टेयर गेहूं का पेट कैसे भरेगा।इसीलिए किसान को सोसायटी पर खाद नहीं मिल रही, दुकान पर लाइन लगानी पड़ रही है। ये कालाबाजारी की नहीं, सप्लाई और डिमांड के गैप की कहानी है।डीएपी की 50 किलो बोरी 1,350 रुपये और यूरिया की बोरी 266.50 रुपये में मिलनी चाहिए, लेकिन जब मांग 13 गुना ज्यादा हो, तो दुकानदार को मौका मिल जाता है। किल्लत की 3 असली वजह।पहली वजह – एक ही समय पर सबको खाद चाहिएगेहूं, मटर, चना, मसूर सबकी बुवाई अक्टूबर-नवंबर में ही होती है। 3.61 लाख हेक्टेयर पर एक साथ खाद की मांग आ जाती है। रेल की रैक, ट्रक, गोदाम – सब एक साथ फंस जाते हैं।दूसरी वजह – जालौन में सिंचाई कम है, इसलिए डीएपी पर निर्भरता ज्यादा हैसिर्फ 1.26 लाख हेक्टेयर सिंचित है। असिंचित खेत में किसान सोचता है – बुवाई के समय ही पूरी डीएपी डाल दो, बाद में पानी नहीं मिला तो यूरिया बेकार जाएगा। इससे बुवाई के समय डीएपी की मांग और बढ़ जाती है।तीसरी वजह – किसान जरूरत से ज्यादा खाद डाल रहा है।वैज्ञानिक कहते हैं किसान अक्सर अच्छी पैदावार की उम्मीद में जरूरत से अधिक डीएपी और यूरिया का इस्तेमाल करते हैं। इससे खेती की लागत बढ़ती है और मिट्टी पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।हल क्या है – 40 प्रतिशत DAP बचा सकता है नया तरीका।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया है कि नैनो डीएपी और तरल एनपीके से बीज उपचार करने से डीएपी की खपत 40 प्रतिशत तक घटाई जा सकती है।1 किलो बीज के लिए 5 मिलीलीटर नैनो डीएपी।40 किलो बीज के लिए 200 मिली नैनो डीएपी 200 मिली तरल एनपीके 200 मिली पानी।अगर जालौन के किसान इस तरीके को अपनाएं, तो 54,240 टन की जरूरत घटकर 32,500 टन रह जाएगी। तब एक-दो रैक से भी काम चल सकता है।जालौन में खाद की किल्लत किसान की गलती नहीं है, गणित की गलती है।जब तक सरकार रैक की संख्या नहीं बढ़ाएगी, सोसायटी पर स्टॉक बोर्ड नहीं लगाएगी और नैनो डीएपी जैसे विकल्पों को गांव-गांव नहीं पहुंचाएगी, तब तक उरई का किसान हर साल नवंबर में लाइन में ही खड़ा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *