स्व. अभिषेक त्रिपाठी बूगी-वूगी डांस कम्पटीशन में सरीला के प्रांजल विश्वकर्मा बने प्रथम विजेता।द्वितीय पर अनन्या , तृतीय पर माही राजपूत रहे

हमीरपुर। पंच दिवसीय गहरौली दीपावली महोत्सव में बीती रात्रि स्वर्गीय अभिषेक त्रिपाठी की याद में आयोजित बूगी-वूगी डांस कम्पटीशन का फाइनल संपन्न हुआ। जिसमें सरीला के प्रांजल विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर एलईडी रंगीन टीवी हासिल की। द्वितीय स्थान अनन्या को साइकिल देकर और तृतीय स्थान माही राजपूत को मिक्सी पुरस्कार देकर मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रथम विजेता प्रांजल विश्वकर्मा सरीला ने अंतिम बैटल डांस में ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे.. गाने पर शानदार प्रस्तुति दी।विजेताओं को मुख्य अतिथि दीपक राजपूत और अभि राजपूत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सांत्वना पुरस्कार में चौथे स्थान पर राशि सोनी राठ, पांचवें स्थान पर स्नेहा एसजीएम ग्रुप गहरौली और छठे स्थान पर हिमान्या राजपूत राठ रहीं। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।पहले राउंड के लिए गांव के बाहर से भी बच्चे आये थे। जिसमें राठ से 16 बच्चे, सरीला के 8 बच्चे, इमिलिया से 10 बच्चे और सरस्वती ज्ञान मंदिर गहरौली के 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पहले राउंड से फाइनल के लिए 25 बच्चे सिलेक्ट हुए।फाइनल में बैटल डांस का रोमांचक मुकाबला हुआ। पहली बार में 4 बच्चों के बीच ‘पायल है छनकाई’ गाने पर बैटल डांस हुआ, जिसमें माही राजपूत जीतीं। उसके बाद माही और अनन्या के बीच ‘छत पर सोया बहनोई’ गाने पर बैटल डांस हुआ, जिसमें अनन्या जीतीं। इसके बाद अंतिम बैटल डांस अनन्या फाइनल में प्रांजल विश्वकर्मा सरीला ने मिक्स गाने पर डांस किया अनन्या प्रजापति ने मोहे पर पनघट पर श्याम छेड़ गयो रे, माही राजपूत ने अयि गिरि नन्दिनी नन्दितमेदिनि विश्वविनोदिनि नन्दिनुते। महिषासुर मर्दिनी स्त्रोतम् पर डांस किया था। कार्यक्रम अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, यतेंद्र कुमार( मधू)राजपूत, महेंद्र राजपूत, अजय राजपूत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *