जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव

गिरवर के जंगल में मिला शव

हमीरपुर। जनपद में गिरवर गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची मझगवां थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
मझगवां पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। वहीं, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए जांच तेज कर दी गई है। जंगल में महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में भय और दहशत का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *