कंपोजिट विद्यालय पुरइन में 54 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण- सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत लगा शिविर, बच्चों को सर्दी से बचाव और यातायात सुरक्षा के प्रति किया जागरूकफतेहपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), पीआईयू कानपुर के सहयोग से त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड ने कंपोजिट विद्यालय पुरइन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें विद्यालय के 54 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।हाईवे के पैरामेडिकल डॉक्टर हिमांशु मौर्य और लवकुश सिंह ने बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही शीत ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, गर्म कपड़े पहनने, पौष्टिक आहार लेने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जानकारी दी। सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता के साथ आमजन और बच्चों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। इस दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
कंपोजिट विद्यालय पुरइन में 54 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
