जनसुनवाई में डीएम अशोक कुमार सख्त, एक शिकायत तीर बार मिलने पर लगाई अधिकारियों को फटकार

एक ही शिकायत तीन बार मिलने पर अधिकारी पर होगी कार्रवाई फरियादियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, शिकायतों के स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।जनसुनवाई के दौरान डीएम ने कई शिकायतों के संबंध में वीडियो कॉल के जरिए संबंधित अधिकारियों से सीधे जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।डीएम ने निर्देश दिए कि दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट और तहसीलों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे शिकायतों को गंभीरता से लें और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दें।उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति की एक ही समस्या को लेकर तीन बार से अधिक शिकायत प्राप्त होती है, तो इसे संबंधित अधिकारी की गंभीर लापरवाही माना जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *