अज्ञात व्यक्ति ने खेतों में लगाई आग, दर्जनों किसानों का भूसा व पराली जली

दमकल विभाग का टोल फ्री नंबर पहुंच से बाहर रहा
भरुआ सुमेरपुर। रविवार की रात करीब 9 बजे अज्ञात व्यक्ति ने पत्योरा रेलवे स्टेशन के पास खेतों में आग लगा दी। जिससे करीब 60 बीघे से अधिक पराली जलकर राख हो गई। साथ ही दर्जनों किसानों का खेतों में पड़ा भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव में रविवार की रात दो अलग अलग स्थानों में आग लगने की घटना हुईं। जहां रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेतों में खड़ी पराली में आग लगा दी। जिससे करीब 60 बीघे से अधिक पराली व खेतों में बना रखा भूसा जलकर खाक हो गया है। पत्योरा गांव के शानू ने बताया कि उसने करीब 14 बीघे का भूसा खरीदा था। जो खेत में ही पड़ा था। जलकर राख हो गया है। वहीं किसान कक्कू निषाद ने बताया उनका चार बीघे का बना भूसा खेत में पड़ा था जो जल गया है।
किसानों ने बताया आग इतनी विकराल होती चली गई की देखते ही देखते खेतों की पराली व हरे भरे पेड़ जल गए। इसी तरह पत्योरा के मरवा हार में भी एक ही समय पर आग की घटना हुई। जिसमें पराली के अलावा किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ है। आग लगने की किसानों ने दमकल को सूचना दी लेकिन टोल फ्री नंबर पहुंच से बाहर बताता रहा। जिसपर चौकी पुलिस व डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पत्योरा चौकी इंचार्ज भानू प्रताप सिंह के साथ कांस्टेबल अतुल व विवेक पहुंचे तथा दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *