ई रिक्शा पलटा तीन घायल

भरुआ सुमेरपुर। बिदोखर पाटनपुर मार्ग में दाता आश्रम संपर्क मार्ग में ई रिक्शा पलट जाने से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार निजी चिकित्सक से कराया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।
बिदोखर पुरई निवासी जग्गू ईरिक्शा लेकर मौदहा से वापस गांव लौट रहा था। बिदोखर पाटनपुर मार्ग में दाता आश्रम संपर्क मार्ग में ईरिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। इस घटना में जग्गू के साथ आयुष, नंदकिशोर घायल हो गए। तीनों घायलों का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *