रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। चर्चित होने के लिए एक युवती ने रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
वर्तमान में युवा चर्चित होने के लिए तरह तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते है। कुछ लोग प्रतिबंधित क्षेत्र के साथ खतरनाक तरीके से रील बनाते है। जिसमें लोगों की गजब की प्रतिक्रियाएं आती है तो कुछ लोग लाइक्स करते है। कस्बे की एक युवती चर्चित होने के लिए भीमसेन खैरार जंक्शन के रेलवे ट्रैक में रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।जबकि रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल युवती के परिजनों को बुलाकर जमकर फटकार लगाई।पुलिस ने युवती को हिदायत देते हुए परिजनों के साथ जाने दिया।

