नयनाभिराम झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, इंगोहटा के हिम्मत बाबा स्थान में शुरू हुई शतचंडी महायज्ञ व भागवत कथा


भरुआ सुमेरपुर।क्षेत्र के इंगोहटा गांव में शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद यज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ यज्ञाचार्य एवं कथा व्यास ने किया।
कलश यात्रा में रथ,घोड़े, नयनाभिराम झांकियां,बैंड-बाजों की मधुर धुनें और विभिन्न महापुरुषों की जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। हिम्मत बाबा स्थल से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मुमुक्षु आश्रम होते हुए इंगोहटा-छानी मार्ग, काली देवी मंदिर और बाजार प्रांगण से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।इस पावन अवसर पर यज्ञाचार्य गरुण मिश्रा ने यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की। कथा व्यास प्यारेलाल तिवारी ने भागवत कथा का शुभारंभ किया। भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं,पुरुष और बच्चे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में शामिल रहे। आयोजन में हिम्मत बाबा यज्ञ समिति के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *