भरुआ सुमेरपुर। शुक्रवार को देर शाम रिमझिम इस्पात में डीसीएम ने एक फैक्ट्री कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में फैक्ट्री कर्मी का एक पैर टूट गया है। फैक्ट्री प्रबंधन चोरी छिपे कर्मी का उपचार करा रहा है और घटना में पर्दा डाले हुये है। फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना हुई है प्रबंधन बता नहीं रहा है।
शुक्रवार को देर शाम रिमझिम में एक डीसीएम माल खाली करने आई थी। डीसीएम को पीछे करते समय चालक की अनदेखी से एक फैक्ट्री कर्मी चपेट में आ गया। इसका एक पैर बुरी तरह से कुचल जाने से टूट गया है। फैक्ट्री प्रबंधन घटना पर पर्दा डाले चोरी छिपे कर्मी का उपचार करा रहा है। फैक्ट्री के मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने घटना से इनकार किया है। फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि घटना हुई है। प्रबंधन छिपा रहा है।
