स्क्रैप गलाते समय रिमझिम में विस्फोट से दो कर्मी झुलसे


सुबह छह बजे हुई घटना पौने आठ बजे पहुंचे जिला अस्पताल
कानपुर के उर्सला में चल रहा इलाज
रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। शनिवार को सुबह रिमझिम इस्पात में स्क्रैप गलाते समय भट्ठी में विस्फोट होने से दो भट्टी हेल्पर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को फैक्टरी से प्राथमिक उपचार देने के बाद 7:45 बजे सदर अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर के उर्सला अस्पताल में ले जाया गया। दोनों का कानपुर में उपचार चल रहा है।
शनिवार को सुबह 6:00 बजे रिमझिम इस्पात की भट्ठी में स्क्रैप गलाते समय अचानक विस्फोट हो जाने से भट्टी में कार्य कर रहे उमेश (41) निवासी सोनापाली नगरा बलिया, उदयभान(31) निवासी पहरा कबरई महोबा झुलस गए। दोनों का फैक्टरी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके 7:45 बजे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर उर्सला अस्पताल भेजा गया। उर्सला में उदयभान को इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई है। उमेश का उपचार किया जा रहा है। उमेश ने फैक्टरी प्रबंधन पर उपचार कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। फैक्टरी कर्मी अजय सिंह ने बताया कि भट्ठी में हुए विस्फोट से दोनों घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *