अज्ञात ने दुकान में लगाई आग, अंदर सो रही वृद्धा बाल बाल बची


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव के मुच्छीताला मजरा में रोड किनारे रखी दुकान में बीती रात करीब 11 बचे किसी अज्ञात ने आग लगा दी। जिससे उसके अंदर सो रही दुकानदार की वृद्ध मां जलने से बाल बाल बच गई। दुकानदार रामकरण निषाद ने बताया कि वह लकड़ी की गुमटी में दुकान रखे हुए है। उसी से परिवार का भरण पोषण करता है। बीते दिन वह एक शादी समारोह में गया हुआ था। तभी किसी ने गलत इरादे से उसकी दुकान में आग लगा दी। बताया कि उसकी मां दुकान के अंदर सो रही थी। आग की लपट उठने पर वह किसी तरह बाहर निकली। मुहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने पत्योरा पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *