अज्ञात शव बरामद

भरुआ सुमेरपुर। बांदा मार्ग में धर्मेश्वर बाबा एवं पंधरी के मध्य बने पेट्रोल पंप के पीछे अज्ञात वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव पुराना है। इसकी प्यास से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
पेट्रोल पंप के पीछे बकरियां चरा रहे चरवाहों ने खेत में वृद्ध का अकड़ा हुआ शव देखकर पेट्रोल पंप कर्मियों को बताया। पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाने से एसआई निशांत दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *