नलकूप में आग लगा देने से ट्रैक्टर, सिंचाई के पाइप सहित अन्य सामान जलकर खाक


रियल मीडिया नेटवर्क
हमीरपुर। अराजकतत्वों द्वारा एक नलकूप में आग लगा देने से वहां रखा ट्रैक्टर, सिंचाई के पाइप सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
मौदहा नगर के गदाई मोहल्ला निवासी वसीमउद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया है कि वह नगर के सवाबुद्दीन के नलकूप में रहकर कई वर्षों से खेती-बाड़ी करता है। गुरुवार की दोपहर जब वह खाना खाने घर आया तभी कुछ अराजकतत्वों ने उसके नलकूप में आग लगा दी। जिससे वहां रखा ट्रैक्टर, सिंचाई के 75 पाइप व अन्य कृषि यंत्र जलकर नष्ट हो गए। उसने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस अग्निकांड में उसने पांच लाख रूपये से अधिक क्षति होने का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *