जिलाधिकारी उतरे फील्ड पर नगर पालिका के कसे पेच, नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया


सत्येंद्र सिंह
हरदोई । अनुनय झा ने आज नगर पालिका हरदोई के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सबसे पहले शहीद उद्यान पहुँचे। यहाँ उन्होंने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामेन्द्र सिंह को निर्देश दिए कि उद्यान का सौंदर्यीकरण कराया जाये। उन्होंने नगर पालिका के सभागार को भी देखा। यहाँ से वह विक्टोरिया हॉल पहुँचे। उन्होंने बिलियर्ड्स, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट देखा। उन्होंने कहा कि परिसर में एक पुस्तकालय की स्थापना की जाये। एक फूड कोर्ट की स्थापना करायी जाये। जूडो व कराटे सिखाने की व्यवस्था की जाये। परिसर में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाये। परिसर के खेल सुविधाओं का प्रयोग अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं के आयोजन में किया जाये। विक्टोरिया हॉल की आय बढ़ाने के गंभीरता से प्रयास किये जाएं। विक्टोरिया हॉल से वह गाँधी सभागार पहुँचे। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि परिसर में सुविधाओं का विस्तार किया जाये। हॉल का सौंदर्यीकरण कराया जाये। इसके बाद उन्होंने सोल्जर बोर्ड चौराहे को देखा। उन्होंने कहा कि चौराहे का अतिक्रमण हटाया जाये। विद्युत पोलों को व्यवस्थित कराया जाये। सोल्जर बोर्ड चौराहे के बाद वह लखनऊ चुंगी पहुँचे। उन्होंने निर्देश दिया कि चौराहे की ट्रैफिक लाइट को ठीक कराया जाये। अन्त में उन्होंने डीएम चौराहे को देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि चौराहे के आस पास अनुपयोगी पोलों को हटाया जाये। अतिक्रमण हटाया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *