रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। शनिवार को सुबह अज्ञात कारणों के चलते नलकूप में आग लगने से 50 पाइप जलकर खाक हो गये।
बिदोखर पुरई निवासी सिद्धगोपाल कुशवाहा के नलकूप में सुबह 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से नलकूप में रखे 50 हस्ती पाइप जलकर खाक हो गये। इस घटना में किसान को करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है। किसान ने घटना से लेखपाल को अवगत कराया है।
