बारिश से जलभराव रोकने के लिए हाईवे अथॉरिटी ने खोली वर्षों से बंद पड़ी पुलिया


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में बरसात में तबाही मचाने वाले नाले की डाकघर के पास की पुलिया को हाईवे अथॉरिटी के कर्मियों ने खुलवाने की कवायद शुरू की है। इससे लोगों ने राहत महसूस की है।
कस्बे के अंदर से एक बड़ा नाला गुजरता है। यह नाला कई वार्डों से होकर पशुबाजार के पास गुजरता है। पशु बाजार के समीप हाईवे पर एक बड़ी पुलिया है। लेकिन जब भारी बारिश होती है तो इस पुलिया से पानी नहीं निकल पाता है। ओवरफ्लो पानी के लिए डाकघर के पास एक पुलिया बनी हुई है। यह वर्षों से बंद पड़ी है। इसी वजह से बारिश के दौरान जल भराव होने से इमिलिया बाड़ा सहित कई मुहाल बाढ़ का शिकार हो जाते है।बस्ती में जल भराव न हो इसके लिए हाईवे अथॉरिटी ने बुधवार को डाकघर के समीप बनी पुलिया को खुलवाने का कार्य शुरू कराया है। नेशनल हाईवे के रूट इंचार्ज अखिलेश पचौरी ने बताया कि कस्बे में बाढ़ से बचने के लिए पुलिया को खोला जा रहा है। साथ ही आसपास के लोगों को जागरूक करके पुलिया के नजदीक कचरा न फेंकने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पानी निकासी के इंतजाम हो गया है। यहां पर कचरा न एकत्र हो, इसके लिए भी ठोस इंतजाम नगर पंचायत से मिलकर किए जाएंगे। इस पुलिया के साफ होने के बाद उम्मीद है की बाढ़ का खतरा कुछ कम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *