रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। प्रस्तावित ग्रीन फील्ड हाईवे की लंबाई जनपद के अंदर 46 किलोमीटर रहेगी। 35 गांवों के 1325 गाटा संख्या की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक जुलाई को राज पत्र जारी करके जमीन अधिग्रहण के लिए हरी झंडी दी है। दो माह के अंदर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
प्रस्तावित ग्रीन फील्ड हाईवे जिले की सीमा में बदनपुर से शुरू होकर रतवा गांव के मौजा में समाप्त होकर महोबा जिले की सीमा में खन्ना गांव के मौजा में जाकर जुड़ेगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी किए गए राजपत्र में ग्रीन फील्ड हाईवे हमीरपुर की सीमा के अंदर 46 किलोमीटर लंबा रहेगा।एनएचएआई के निदेशक शेख अमीन खान की ओर से जारी की गई में राजाज्ञा में जिले के मुंझुपुर दरिया के सात,मुंझुपुर डांडा 57, बांकी 19, बांक के 34, पलरा के 21, इंगोहटा के 82, कलौलीतीर दरिया के 11, हेलापुर डांडा के 129, कलौलीतीर 21,भकौल के 87, बिलहड़ी के 15, सूरजपुर डांडा के 29, कुछेछा डांडा के 34, अमिरता के 34, चंदुलीतीर के 57, चंदौखी के 65, बदनपुर के 72, सुमेरपुर देहात के 22, दरियापुर के 50,सिलौली के 15, बहरेला के 28, अछरेला के छह, मकरांव के 46,फत्तेपुर के 15,सिचौली के 26, रागौल के 18, भमौरा के 23, लरौंद के 70, चमरखन्ना के 33, छिरका के 20, गहबरा के 77,भवानी के 18, रीवन के 40,रतवा के 16,नारायच के 28 गाटा संख्या के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। कुल 1325 गाटा संख्या की 500.10 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
