महिला ने पति पर लगाया दूसरी शादी का आरोप पुलिस जांच में जुटी


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला ने पति पर दूसरी शादी करके अलग घर बसा लेने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 19 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्र हैं। जिसमें बड़े पुत्र की उम्र 16 वर्ष तथा छोटे की उम्र 13 वर्ष है। इसी बीच पति ने गत 11 मई को कानपुर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी महिला से विवाह कर लिया है। महिला ने पति के खिलाफ दूसरी शादी करने के बाद मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का ससुर पुलिस का सेवानिवृत्ति सिपाही है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए पुलिस गांव गई थी। लेकिन पीड़ित महिला एवं आरोपी पति गांव में नहीं मिले है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *