बण्डा मवईजार की आपूर्ति दो दिन से ठप

भरुआ सुमेरपुर। पिछले दो दिनों से विदोखर सब स्टेशन से जुड़ें बण्डा, मवईजार की बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान है। अधिकारियों ने रविवार से आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने बिजली आपूर्ति में जबरदस्त व्यवधान डाला है। विदोखर सब स्टेशन से जुड़ें बण्डा, मवईजार में पिछले दो दिनों से आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीण परेशान है। बण्डा के पूर्व प्रधान संजय सिंह, मवईजार के पूर्व प्रधान महेश कुमार शिवहरे ने बताया कि 2 दिन से आपूर्ति बाधित रहने के कारण बच्चे, बूढ़े, महिलाएं परेशान है। जलापूर्ति भी बाधित है। अधिकारियों ने रविवार से आपूर्ति बहाल करने की बात कही है।
विदोखर सब स्टेशन के अवर अभियंता महेश चंद्र तिवारी ने बताया बारिश के साथ होने वाली गर्जना से इंसुलेटर ध्वस्त हो रहे है। इससे आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही। तार टूटने की घटनाएं भी बढी है। बण्डा मवईजार की लाइन की मरम्मत करा दी गई है। टेस्टिंग हो रही है शाम से नियमित आपूर्ति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *