
भरुआ सुमेरपुर। जूनियर हाई स्कूल बिदोखर में कृषि फार्म की नीलामी गुरुवार को खुली बैठक में की गई नीलामी में पांच किसानों ने हिस्सा लेकर बोली लगाई। आखिरी बोली एक लाख 67 हजार की लगाई गई।
ग्राम बिदोखर के जूनियर हाई स्कूल में करीब 25 बीघा कृषि योग्य जमीन लगी है। इसको कृषि फार्म के रूप में जाना जाता है। इस भूमि की प्रतिवर्ष एक वर्ष के लिए खुली बैठक में नीलामी होती है। गुरुवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय नारायण मिश्रा ने विद्यालय प्रांगण में खुली बैठक करके नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस नीलामी में पांच किसानों ने प्रतिभाग किया। नीलामी की धनराशि एक लाख 52 हजार तय की गयी। इसके बाद हुई बोली में सर्वाधिक बोली बिदोखर पुरई निवासी घसीटा प्रसाद गुप्ता ने लगाई। इसके बाद निश्चित धनराशि जमा करने के बाद खेत एक वर्ष के लिए घसीटा प्रसाद को देने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। बैठक में ग्राम प्रधान सुंदरलाल प्रजापति, पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश यादव, अशोक दीक्षित, रामखिलावन विश्वकर्मा, महेश कुमार, रज्जाब अली आदि ग्रामीण शामिल रहे।
