चार दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी जूती कारीगर के हत्यारे का सुराग

फालोअप


० गत सप्ताह शुक्रवार को सिर कूचकर की गई थी हत्या

भरुआ सुमेरपुर। गत 11 जुलाई को कस्बे की इमिलिया बाड़ा मुहाल में जूती कारीगर की सिर कूचकर की गई हत्या का खुलासा अभी तक नहीं होने पर लोगों में दहशत है। इस मोहल्ले में दस दिन के अंदर दो जूती कारीगर मौत के मुंह में समाए हैं। जूती कारीगर की कारीगर की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम बनी हुई है। इसके बाद पुलिस के हाथ खाली है।
कस्बे का इमिलिया बाड़ा मुहाल दलित बाहुल्य मुहल्ला है। इसमें कस्बे की मशहूर नागरा जूती बनाने वाले कई कारीगर रहते हैं। कई घरों में जूती बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर होता है। यहां का निवासी रामबिहारी भी घर में जूती बनाने का कार्य करता था। इसने कारीगर भी लगा रखे थे। इसका परिवार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। गत 11 जुलाई की इसकी सिर कूचकर हत्या करके शव पड़ोसी के चबूतरे के सामने फेंक दिया गया था। दिल्ली से लौटे पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के चार दिन गुजर जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली है। घटना के खुलासा के लिए पुलिस की तीन टीमें बनी हुई है लेकिन अभी तक हत्यारोपी का सुराग नहीं लग सकता है। थानाध्यक्ष अनुप कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्धो से पूछताछ की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *