भरुआ सुमेरपुर। सावन के आखिरी सोमवार को मनासर बाबा सेवा समिति की ओर से मनासर बाबा शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाएगा।
मनासर बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के आखिरी सोमवार चार अगस्त को मनासर बाबा शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों के साथ जारी है।
