भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की ठडेश्वरी आश्रम में विश्व हिंदू परिषद,दुर्गा वाहिनी,मातृशक्ति के तत्वावधान में मेहंदी व रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विहिप जिलाध्यक्ष रामदत्त पाण्डेय, अवधेश व विभाग संगठन मंत्री विकास सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का प्रारंभ ब्रह्मनाद के साथ हुआ। जिसमें मौजूद बहनों ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई।इसके बाद बहनों ने कार्यक्रम मौजूद भाइयों की आरती कर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। वक्ताओं ने रक्षाबंधन के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। जिला बलोपासना प्रमुख रामजी अवस्थी,जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी आकांक्षा द्विवेदी, जिला सह संयोजिका सरिता तिवारी, जिला छात्रा सम्पर्क प्रमुख अनामिका,मुस्कुरा प्रखंड अध्यक्ष ओम नारायण गुप्ता, सुमेरपुर प्रखंड अध्यक्ष राघवेन्द्र ,उपाध्यक्ष पंकज,मिलन प्रमुख राघव, बस्ती संयोजक अमित श्रीवास्तव, अमित, प्रिया , प्रियांशी, अंशिका, मुस्कान, शिल्पी, चाहत, कल्पना, लक्षिता, खुशी, सीता आदि मौजूद रहे है।

