गणतंत्रदिवस पर महाराजपुर वि.स.क्षेत्र में निकाली गयी विशाल तिरंगा रैली में उमड़ा जन सैलाब

मनोज शुक्ल बबलू ने किया संयोजन

रियल मीडिया/द बैनर न्यूज, कानपुर दक्षिण । देश विदेश में भारतीय गणतंत्र दिवस पूरी शिद्दत के साथ मनाया गया । जिसमें रैली,जुलूस सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के बीच महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला उर्फ बबलू भैया के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली में लोगों का ध्यान आकर्षित किया जिसमें तकरीबन 600 वाहनों पर सवार युवाओं ने जोशीले नारों के बीच क्षेत्र में भ्रमण किया जगह-जगह रैली का जबरदस्त स्वागत किया गया ।


देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में महाराजपुर क्षेत्र में भव्य कार एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली की शुरुआत तिरंगा फहराकर गंगापुर गांव से कुशवाहा चौराहा होते हुए उर्मिला स्वीट हाउस मछरिया चौराहा होते हुए नमक फैक्ट्री चौराहा , शंख चौराहा और भीम चौराहा से होते हुए समापन उमा उपवन पार्टी लॉन में हुआ, जिसमें भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार और बाइक पर सवार प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि “26 जनवरी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है। युवाओं को आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत करना होगा।” उन्होंने कहा कि ऐसी रैलियों का उद्देश्य लोगों में देशप्रेम, भाईचारे और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हुई। आयोजन के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संविधान की मर्यादा बनाए रखने और देश की एकता-अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया रैली में मुख्य रूप से नितेन्द्र यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता,अंकित यादव , शुभम दुबे, सत्यम त्रिपाठी, मलाई (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), मोगली यादव , आकाश राजपूत, अनुराग यादव बउवा, बलवान यादव, हर्षित यादव, संतोष यादव महाजपुर विधानसभा अध्यक्ष, सौरभ शुक्ला,क्रिश, विराट,कमला कांत मिश्रा, शिब्बु यादव, जितेंद्र नाथ त्रिवेदी, अमित शुक्ला शिवराम शुक्ला ,ज्ञानेंद्र शुक्ला, प्रशांत द्विवेदी, प्रतीक शर्मा अभिषेक शुक्ला सत्यनारायण यादव,आलोक शुक्ला करण गोस्वामी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *