डीजे बंद करने से खुन्नस खाये युवकों ने कुल्हाड़ी से किया प्राणघातक हमला


हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौलीजार में बीती रात डीजे बंद कराने की खुन्नस के चलते सुबह शौच के लिए जाते समय युवक पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने चार हमलावर को हिरासत मे लेकर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।
चंदौलीजार निवासी रामस्वरूप निषाद के यहां पर शनिवार की रात छठी कार्यक्रम था। इसमें डीजे बज रहा था। देर रात तक डीजे बजाए जाने पर पड़ोसी कपिल यादव ने आपत्ती जताई और डीजे बंद करा दी। इससे खुन्नस खाकर सुबह शौच को जाते समय सूरज निषाद, रामजी निषाद, मंजीत निषाद, अंकित निषाद ने गांव के बाहर घेर लिया और लाठी डंडे कुल्हाड़ी से हमला कर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के हिरासत में लेकर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *