हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत हेतु सन्दर्भित किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा मध्यस्थता हेतु सन्दर्भित किये गये मामलों की भी समीक्षा की गयी। इस बैठक में अपर जिला जज उदयवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) रनवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत अनिल कुमार खरवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एफ.टी.सी. वन्दना अग्रवाल, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अंकित पाल, सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/क्रा.अ.वू. कीर्ति मिश्रा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफ.टी.सी. शैली सरन उपस्थित रहे।
