आंधी से टूटा हाईटेंशन लाइन का पोल आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप


भरुआ सुमेरपुर। मंगलवार को देर शाम आई तेज आंधी से पत्योरा के समीप हाई टेंशन लाइन का खंभा टूट जाने से आधा दर्जन गांवों के साथ गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आपूर्ति पिछले से ठप है। इससे ग्रामीण परेशान है। विद्युत विभाग ने 24 घंटे बीत जाने के बाद खंबे को नहीं बदला है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
पत्योरा के पूर्व प्रधान विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 6:00 बजे आई तेज आंधी से गांव के समीप हाई टेंशन लाइन का खंबा टूटकर गिर गया। इससे पत्योरा डांडा,शिवरामपुर, मालिहाताला,बड़ा कछार, छोटा कछार,जलाला के साथ पत्योरा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आपूर्ति ठप हो गई है। सूचना देने के बाद विद्युत विभाग ने बुधवार शाम तक विद्युत पोल नहीं बदला है। इससे बुधवार को भी आपूर्ति ठप रहने की संभावना बढ़ गई है। इससे ग्रामीण परेशान है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि पोल टूटने की जानकारी है। इसके बदलने की व्यवस्था की जा रही है। गुरुवार को आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *