लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का हृदय गति रुकने और फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां से अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम ले जाया गया। लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम लाया गया है। अब से कुछ ही देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस समय बड़ी संख्या में यादव परिवार से जुड़े लोग मौजूद हैं। प्रतीक का अंतिम संस्कार उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट करेंगे।
प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार, ससुर अरविंद बिष्ट ने दी मुखाग्नि
