डीएम से मिले शिवपाल यादव, बोले- बिजली और पानी के संकट से बेहाल है प्रदेश; भाजपा सरकार पर साधा निशाना

डीएम से मिले शिवपाल यादव, बोले- बिजली और पानी के संकट से बेहाल है प्रदेश

लखनऊ। बिजली-पानी संकट से प्रदेश की जनता जूझ रही है और सरकार के पास कोई समाधान नहीं है। यह बात मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कलक्ट्रेट सभागार में डीएम से मिलने के बाद कही। शिवपाल यादव ने डीएम से कहा कि जनसमस्याएं उठाईं। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों को दिन और रात पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी बदत्तर हैं। यहां लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि धान की बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसान परेशान है। उन्होंने सरकार से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सपा नेता ने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए केशव प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग सपा को सैफई तक सीमित करने की बात करते हैं। वह खुद 2027 के विस चुनाव तक राजनीति में टिकने की स्थिति में नहीं रहेंगे। जनता ऐसे नेताओं को जवाब देने का काम करेगी। शिवपाल सिंह ने कहा कि भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ मन की बात करते हैं, लेकिन जनता की वास्तविक समस्याओं को सुनते नहीं है और न ही समाधान कराते हैं। इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि सभी लोग भाजपा से लड़ाई लड़ रहे है, आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। भाजपा द्वेषभावना से विपक्षी पार्टियों पर कार्रवाई करवाती है। बोले- लोकसभा चुनाव के परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दावा कर रहे थे कि सपा केवल परिवार की दो सीटें तक सीमित रहेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 37 और कांग्रेस ने पांच सीटें जीतकर भाजपा के दावों की हवा निकाल दी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों को नकारते हुए इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया था। इससे पहले शिवाल ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मुलाकात की। उनसे जिले में बिजली, पानी के संकट की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। डीएम ने उन्हें सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *