भाजपा हमारे वोट की लूट करना चाहती हैः नरेश उत्तम

भाजपा हमारे वोट की लूट करना चाहती हैः नरेश उत्तम

समाजवादी पार्टी के फतेपुर सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जालौन प्रेस वार्ता के दौरान स्नातक उम्मीदवार पूर्व M L C मानसिंह यादव की मदद करने को कहा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें दुबारा उम्मीदवार किया घोषितः नरेश उत्तम

राहुल कुमार
उरई(जालौन)। आज समाजवादी पार्टी के फतेहपुर सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आज जालौन के सपा कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी के बढ़ते कद से घबराई हुई है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी हमारे वोट की लूट करना चाहती है हमारे मत की लूट करना चाहती है जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान के तहत हम सबको वोट डालने का दायित्व मिला हम सबको मत अधिकार मिला और वो मताधिकार आज भारतीय जनता पार्टी छीनना चाहती इसलिए समाजवादी पार्टी के भाइयों,बहनों,कार्यकताओं से कहना चाहता हूं कि लूट का मुकाबला करने के लिए एक ही तरीका है कि आप अपनी अपनी मतदाता सूची चेक करो माननीय अखिलेश यादव जी ने समय से पहले इस बात पे ध्यान दिया और SIR में 75 जिलों के संगठन के माध्यम से SIR मैं बहुत अच्छा काम किया उस SIR की वजह से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। और कुछ सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के माध्यम से फर्जी वोट बनाने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी ने किया लेकिन समय रहते उन पर भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ध्यान दिया और ध्यान इतना दिया कि भारतीय जनता पार्टी घबराई कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही जागरुक है जिसकी वजह से SIR में गड़बड़ी नहीं कर पाई। मैं बधाई देना चाहता हूं अपने सभी जालौन के सम्मानित नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिसकी वजह से SIR में सही काम हुआ है। उन्होंने यह भी कहा है की हो सकता मीडिया व सूत्रों के मुताबिक 2027 विधानसभा चुनाव नवंबर दिसंबर तक चुनाव हो जाए जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं की गांव-गांव जाकर मतदाता सूची का जनता के बीच जा कर काम करें। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि फतेहपुर सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम,विशिष्ट अतिथि शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व MLC मानसिंह यादव,पूर्व मंत्री श्री रामपाल, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल दादी, पुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, उरई विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव,धीरेंद्र सिंह सनी,सौरभ यादव सेंटू,जमालुद्दीन,मानसिंह वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख समर सिंह चौहान गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख विजय कुशवाहा, कदौरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय निषाद वीरेंद्र सिंह यादव, दीपू त्रिपाठी, महेश चंद्र विश्वकर्मा, रश्मि पाल, कुसुम सक्सेना, जीनू कोरी, बबलू अहिरवार, महेश शिरोमणि, परमात्मा शरण फौजी, बब्बू राजा, हबीब चाचा, बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *