मित्रता दिवस पर बृज की रसोई ने निभाई मानवता की सच्ची मित्रता

जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण सेवा के माध्यम से दिया मित्रता का संदेश: सी. एच. तिवारी
पूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी की प्रेरणा से आशियाना के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क भोजन वितरण: विपिन शर्मा
मित्रता दिवस पर बृज की रसोई ने बांटी इंसानियत की मिठास, जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन : बलवंत सिंह
प्रत्येक रविवार निरंतर सेवा का संकल्प, स्वयंसेवकों के सहयोग से सफल हुआ अभियान : जालिम सिंह

लखनऊ, 2 अगस्त 2026। मित्रता दिवस के अवसर पर प्रेरणास्रोत पूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी की असीम कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (पंजीकृत) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के अंतर्गत आशियाना, लखनऊ के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान करीब 2 हजार से अधिक जरूरतमंद, निराश्रित, असहाय, श्रमिक, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों को स्वच्छ, ताजा एवं पौष्टिक भोजन सम्मानपूर्वक परोसा गया।


अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मित्रता दिवस पर संस्था ने ‘किसी भूखे को भोजन कराएं’ संदेश के साथ सेवा अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता वही है, जो जरूरत के समय किसी के जीवन में सहारा बने।
विकास पाण्डेय ने बताया कि स्वयंसेवकों ने निर्धारित रूट प्लान के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अनुशासन, स्वच्छता एवं सेवा-भाव के साथ भोजन वितरण किया।
संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि मित्रता केवल शुभकामनाओं का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा, सम्मान और सहयोग का संचार करने का नाम है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने किसी भी शुभ अवसर पर एक जरूरतमंद को भोजन कराने का संकल्प ले, तो समाज से भूख और उपेक्षा को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगाँठ, पुण्यतिथि एवं अन्य पारिवारिक अवसरों को सेवा के साथ जोड़ने का आह्वान किया।
आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बृज की रसोई केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि करुणा, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का सतत जनसेवा अभियान है। एक निवाला किसी की मुस्कान बन सकता है की भावना के साथ संस्था प्रत्येक रविवार सेवा कार्य कर रही है।


दीपक भुटियानी ने अभियान की सफलता में सहयोग देने वाले समाजसेवियों, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता ही ऐसे सेवा अभियानों की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।
सेवा अभियान में सी.एच. तिवारी, जालिम सिंह, अजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, विकास पाण्डेय, दीपक भुटियानी, आशीष श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, अखिलेश सिंह एवं दिब्यांश शर्मा, गोविन्द सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण व्यवस्था का सफल संचालन किया।
अंत में अनुराग दुबे ने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी भविष्य में भी प्रत्येक रविवार नियमित रूप से निःशुल्क भोजन वितरण एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवा कार्यक्रम संचालित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *