2.5 लाख रूपये नगद और जेवरात ले जाने का दावा, जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग
राहुल कुमार
जालौन। कालपी तहसील के ग्राम हैदलपुर निवासी जीतू पुत्र हरी नारायण ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को शिपू यादव पुत्र श्याम यादव निवासी फत्तेपुर मौदाहा हमीरपुर व तारा सिंह पुत्र मलखान यादव निवासी करमचंद्रपुर थाना कदौरा जिला जालौन बहला-फुसला कर भगा ले गए है। प्रार्थी ने पत्नी की बरामदगी और आरोपीयो पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थी की शादी 11 दिसंबर 2019 को पूनम पुत्री रामपाल निवासी करमचन्द्रपुर थाना कदौरा के साथ हुई थी। प्रार्थी द्वारिका दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी पत्नी भी पिछले 6-7 महीने से उसी के साथ दिल्ली में रह रही थी। पीड़ित पति के अनुसार 26 अगस्त 2026 को वह सुबह प्रतिदिन की तरह नौकरी पर चला गया था। शाम को जब वह कमरे पर लौटा तो ताला लगा मिला। आस-पास और रिश्तेदारी में खोजबीन करने पर भी पत्नी का कहीं पता नहीं चला। प्रार्थी का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व उसने अपनी पत्नी को फतेहपुर थाना मौदहा जिला हमीरपुर निवासी सीपू पुत्र श्याम यादव व तारा सिंह पुत्र मलखान यादव निवासी करमचंद्रपुर थाना कदौरा से चोरी-छुपे बात करते हुए पकड़ा था। घटना के बाद से आरोपीयो का मोबाइल बंद है। प्रार्थी ने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि उसकी पत्नी नगद 2 लाख 50 हजार रुपये जो गाड़ी खरीदने के लिए रखे थे और जेवरात – कान के बाला, पायल, हाफ पेटी, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी लेकर गई है। आरोपी तारा सिंह पुत्र मलखान यादव के घर वालों पर खुलेआम यह कहने का आरोप है कि हम लोग ही तुम्हारी पत्नी को ले गए है, जो करना है कर लो। प्रार्थी पत्नी की माँ रामबाई पत्नी रामपाल बसोर निवासी करमचंद्रपुर थाना कदौरा जिला जालौन ने बताया है कि पूर्व में 10/01/26 को भी ये लोग ही हमारी पुत्री को भगा ले गए थे जिस पर कदौरा पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी उसके बाद 15 दिनों बाद हमारी पुत्री को पुलिस ने इन्हीं लोगों के पास से बरामद की थी पीड़ित मां ने ये भी कहा कि हमारी लड़की के कुछ अशिल वीडियो तारा सिंह के पास है जिससे ये उसको बार बार उसके साथ जबरजसती व परेशान कर रहे और हमारी लड़की आरोपियों का विरोध नही कर पा रही है। दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की उचित जांच कर बहला-फुसला कर भगा ले जाने व जेवरात-नगदी ले जाने के मामले में शिपू यादव व तारा सिंह पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। वही दिल्ली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया प्रार्थी के तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली से पत्नी लापता, पति ने शिपू यादव व तारा यादव पर लगाया भगा ले जाने का आरोप
